समांथा ने राज संग की शादी, शेयर की वेडिंग की फर्स्ट फोटोसमांथा रुथ प्रभु ने राज निदिमोरु के साथ शादी की खूबसूरत वेडिंग फोटो शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं. देखें फोटो और जानें पूरे डिटेल्स
समांथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की डेटिंग की खबरें पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई थी. लेकिन अब कपल ने शादी कर ली है और फैंस के साथ शादी की खबर कंफर्म करते हुए वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. यह एक प्राइवेट वेडिंग थी. साल 2024 से समांथा रुथ प्रभु और राज रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद मंडे की सुबह यानी 1 दिसंबर 2025 को कपल ने तमिलनाडू के कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन के लिंग भैरवी मंदिर में शादी कर ली है. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिस पर फैंस और सेलेब्स रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने शादी कर ली है। सोर्स की मानें, तो दोनों की शादी ईशा योग केंद्र में हुई है। शादी में परिवार और दोस्तों को मिलाकर कुल 30 सदस्य मौजूद थे और एक्ट्रेस ने शादी में लाल रंग की साड़ी पहनी थी। हाल ही में दोनों की तस्वीरें शादी के मंडप से समाने आई हैं।
समांथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर सिंपल कैप्शन के साथ शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें लिखा, 1.12.2025. इस पोस्ट पर अब फैंस का रिएक्शन आना शुरू हो गया है और सभी न्यूली मैरिड कपल को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं.
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि समांथा और राज ने प्राइम वीडियो की सीरीज द फैमिली मैन सीजन 2 और सिटाडेल हनी बनी में साथ काम किया है. सामंथा सीरीज में एक्ट्रेस थीं और राज डायरेक्टर की भूमिका में थे. वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु नेटफ्लिक्स की रक्त ब्रह्मांड द ब्लडी किंगडम में नजर आने वाली हैं, जिसके को क्रिएटर और प्रोड्यूसर राज निदिमोरु हैं.

