India’s Got Talent 11 Winner Name: सोनी टीवी के मशहूर रियलिटी शो IGT 11 का ग्रैंड फिनाले किसी फिल्म के क्लाइमेक्स से कम नहीं था. बीती शाम शो के लिए काफी यादगार रही. रविवार यानी कि 4 जनवरी, 2026 को इसका ग्रैंड फिनाले रखा गया. ऐसे में अब तीन महीनों तक देशभर के टैलेंट को परखने के बाद इस सीजन का भी विनर मिल गया है. शो के विनर को लेकर दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है. कोलकाता के मशहूर डांस ग्रुप ‘अमेजिंग अप्सरास’ ने ट्रॉफी को जीत लिया है तो चलिए बताते हैं इस ट्रॉफी के साथ उन्हें कितनी कैश प्राइज मनी मिली है और रनरअप कौन रहा है.
शो के आखिरी पड़ाव पर बॉलीवुड क्वीन करिश्मा कपूर, मास्टर शेफ रणवीर बरार और विकास खन्ना जैसे सितारों ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए. फिनाले में कंटेस्टेंट्स ने ऐसी परफॉर्मेंस दी कि जज भी अपनी कुर्सी से खड़े होने पर मजबूर हो गए.
ट्रॉफी के साथ विनर को मिली 15 लाख कैश प्राइज मनी
टीवी रियलिटी शो ‘अमेजिंग अप्सराज’ का ग्रैंड फिनाले कमाल का रहा. इसके फाइनलिस्ट्स ने एक से बढ़कर एक हैरान करने वाली परफॉर्मेंस दी. ऐसे में फिर शो को उसका विनर अमेजिंग अप्सरास मिल गया. उन्हें शो की चमचमाती ट्रॉफी के साथ ही 15 लाख कैश प्राइज मनी भी दी गई है. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि कई स्पॉन्सर्ड गिफ्ट्स भी मिले हैं. इसके साथ ही सिक्किम का म्यूजिक बैंड ‘साउंड ऑफ सोल्स’ (Sound of Souls) इस रेस में दूसरे स्थान पर रहा. वह इस शो का रनरअप रहे.
‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के फिनाले में 7 फाइनलिस्ट
इसके साथ ही ‘इंडियाज गॉट टैलेंट 11’ के फिनाले के टॉप फाइनलिस्ट की बात की जाए तो इसमें 7 फाइनलिस्ट पहुंचे थे, जिसके बीच ट्रॉफी के लिए आपसी जंग हुई. लेकिन बाजी कोलकाता का डांस ग्रुप अमेजिंग अप्सरास मार गया. सभी अपनी ओर से शानदार परफॉर्मेंस दी. अपने हुनर दिखाए. उन 7 फाइनलिस्ट के नामों पर नजर डाली जाए तो इसमें वी कंपनी, आकाश और अभिषेक, नेपाल टाइगर्स, क्लासिक क्वीन्स, अमेजिंग अप्सरास, विक्की कृष और कैलीबॉयज के नाम शामिल थे, जिन्होंने अपने-अपने टैलेंट दिखाए. क्लासिक क्वीन्स, अमेजिंग अप्सरास, विक्की कृष और कैलीबॉयज के बीच ट्रॉफी के लिए धमाकेदार टक्कर देखने के लिए मिली.
अमेजिंग अप्सरा के सिर सजा ताज, मिली इतनी प्राइज मनी
कड़ी मेहनत और जनता के भरपूर प्यार (वोटों) की बदौलत ‘अमेजिंग अप्सरा’ ने सभी को पछाड़ते हुए विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की. जीत की खुशी तब दोगुनी हो गई जब उन्हें इनाम के तौर पर 15 लाख रुपये का चेक और कई आकर्षक गिफ्ट्स दिए गए. मंच पर जैसे ही विनर के नाम की घोषणा हुई, पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. ‘अमेजिंग अप्सरा’ के सदस्यों की आंखों में खुशी के आंसू थे और उन्होंने इस जीत का श्रेय अपनी मेहनत और दर्शकों के सपोर्ट को दिया.

